बैंकॉकः अक्सर आप सर्दियों में कॉफी तो
पीते ही होंगे। कई लोग इसके बिना काम नहीं कर सकते हैं क्योंकि यह शरीर को
ऊर्जा प्रदान करती हैं लेकिन कई बार जो चीजें खाने पीने में जितनी
स्वादिष्ट लगती हैं, देखने में उतनी ही बुरी लगती हैं। इस काफी का भी ऐसा
ही हाल है जी हां हम बात कर रहे हैं ब्लैक आइवरी ब्लैंड कॉफी की।
दरअसल, उत्तरी थाइलैंड में बनाई जाने
वाली ये कॉफी हाथी के गोबर यानि लीद में शामिल बीजों से बनाई जाती है। आपको
बता दें यह दुनिया की सबसे महंगी कॉफी ब्लैंड्स में से एक है। इस एक
किलोग्राम कॉफी की कीमत 1100 डॉलर यानि 67100
रुपए है।
इस कॉफी को बनाने के लिए पहले हाथियों
को कॉफी की फली यानि बीज खिलाया जाता है। हाथी कच्ची फलियां खाते हैं, उसे
पचाते हैं और लीद गिरा देते हैं। बाद में उसी गोबर में कॉफी के बीज निकाले
जाते हैं। एक किलो कॉफी प्राप्त करने के लिए एक हाथी को लगभग 33 किलो कॉफी
के कच्चे फल खिलाए जाते हैं।
हाथी की लीद से बीज निकालने का काम
हाथियों के प्रशिक्षित ट्रेनर करते हैं। बीज निकालने के बाद उन्हें धूप में
सुखाया जाता है और पीस कर पाउडर बनाया जाता है।
इस तरह दुनिया की सबसे महंगी कॉफी ब्लैक
आइवरी ब्लैंड तैयार की जाती है। इसकी खास बात ये है कि इस कॉफी में
कड़वापन बिलकुल नहीं होता।
पाचन क्रिया के दौरान हाथी के एन्जाइम
कॉफी के प्रोटीन को तोड़ देते हैं। प्रोटीन टूटने के साथ ही कॉफी का
कड़वापन लगभग खत्म हो जाता है।
इसके अलावा हाथी केला, गन्ना एवं अन्य
फलों को भी खाता है, जिसके कारण कॉफी में फलों की गंध भी मिल जाती है। और
इस तरह से दुनिया की सबसे महंगी कॉफी में से एक ये कॉफी तैयार हो जाती है।
Source-here


SOCIALIZE IT →