दिल्ली. टीम इंडिया
के क्रिकेटर सुरेश रैना की शादी शुक्रवार रात को मेरठ की प्रियंका के साथ
हो गई। रैना की शादी दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में हुई। शादी से पहले
रैना दौरान गोल्डन कलर की शेरवानी में नजर आए। रात 11 बजे के करीब रैना ने
प्रियंका को वरमाला पहनाई। रैना की शादी समारोह में टीम इंडिया के कैप्टन
कूल एम एस धोनी ने अपनी पत्नी साक्षी के साथ शिरकत की। वहीं आईसीसी चीफ एन
श्रीनिवासन और कैरेबियाई खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो सहित कई खिलाड़ी भी इस दौरान
नजर आए।
रैना की शादी में उत्तर प्रदेश के
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी दिल्ली उन्हें बधाई देने पहुंचे हालांकि वो
पूरी शादी के लिए रुक नहीं सके। शादी में विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी
आई। राजनीतिक और मनोरंजन जगत की बड़ी हस्तियों के अलावा साथी क्रिकेटर के
इस विवाह में शिरकत की। इससे पहले गुरुवार को रैना के दोस्तों ने उनके लिए
प्री वेडिंग पार्टी का आयोजन किया था। इसमें बॉलीवुड की कई नामी हस्तियों
ने शिरकत की थी।
रैना की शादी में विराट कोहली, शिखर धवन
और ईशांत शर्मा शामिल हुए। इसके अलावा टीम इंडिया के बाकी क्रिकेटर ने भी
इसमें शिरकत की। उत्तर प्रदेश रणजी टीम के सभी खिलाड़ी भी इस जश्न में
शरीक हुए। वैसे अपनी शादी के लिए सुरेश रैना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
को भी न्योता भेजा था पर बीजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वजह से उनके
आने की उम्मीद बेहद कम है।
Source- Here

SOCIALIZE IT →